Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जेल से अस्पताल ले जाए जा रहे इमरान खान का वीडियो शूट, यूट्यूबर हिरासत में

पूर्व प्रधानमंत्री 73 वर्षीय इमरान 2023 से अडियाला जेल में बंद हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यूट्यूबर को उस सुरक्षा काफिले का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी आंखों के इलाज के लिए इस्लामाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पूर्व प्रधानमंत्री 73 वर्षीय इमरान 2023 से अडियाला जेल में बंद हैं। उन्हें मंगलवार को 'एंटी-वीईजीएफ इंट्राविट्रियल इंजेक्शन' की दूसरी खुराक के लिए 'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (पीआईएमएस) ले जाया गया। पिछले महीने खान की आंख में रैटीना संबंधी समस्या सीआरवीओ का पता चला था, जिससे उनकी दृष्टि प्रभावित हुई है।

Advertisement

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूट्यूबर हैदर सईद (जिसका खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से संबंध है) को मंगलवार को खान को आंखों के इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे सुरक्षा काफिले का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

संदिग्ध ने न केवल सुरक्षा काफिले का वीडियो बनाया बल्कि उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया, जिससे खान और सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध को अडियाला पुलिस चौकी में स्थानांतरित कर दिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
×