West Asia Tension : जर्मन चांसलर मर्ज ने ट्रंप के रुख की कड़ी आलोचना की, बोले- खतरनाक हैं ये कदम
जर्मनी के चांसलर ने ईरान युद्ध पर ट्रंप के रुख की आलोचना की
West Asia Tension : जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ईरान युद्ध के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रवैये की तीखी आलोचना की है। 'जर्मन प्रेस एजेंसी' ने यह जानकारी दी।
मर्ज ने शुक्रवार देर रात फ्रैंकफर्ट में एक कार्यक्रम में कहा, ''ट्रंप अभी जो कर रहे हैं, वह तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने की कोशिश नहीं है बल्कि बड़े पैमाने पर तनाव बढ़ाने वाला ऐसा रुख है जिसके अनिश्चित परिणाम हैं। ये तनाव बढ़ाने वाले ऐसे कदम हैं, जो खतरनाक हैं... न केवल सीधे तौर पर प्रभावित लोगों के लिए, बल्कि हम सभी के लिए।''
मर्ज ने इस बात पर भी संदेह जताया कि ईरान के मौजूदा नेतृत्व को युद्ध के जरिये हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा, ''क्या वास्तव में सत्ता परिवर्तन ही लक्ष्य है?...अगर यही लक्ष्य है तो मुझे नहीं लगता कि वे इसे हासिल कर पाएंगे। ऐसी कोशिशें आमतौर पर नाकाम ही रही हैं।''

