Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia crisis : ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन हमला, फिलहाल कामकाज बंद

कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले के बाद अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

West Asia crisis : ईरान ने हमले तेज करते हुए मंगलवार को सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया। सऊदी अरब ने ईरानी ड्रोन हमले की बात स्वीकार की और अमेरिकियों से फिलहाल दूतावास से दूर रहने का आग्रह किया। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हुए हमले में मामूली नुकसान हुआ।

दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हमले के कारण अगली सूचना तक दूतावास में न आएं। जिन लोगों को वीजा संबंधी काम की खातिर दूतावास आने के लिए समय दिया गया था, उन्हें अब आने से मना कर दिया गया है। वहीं, कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले के बाद उसे अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की गई। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बहरीन, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात समेत छह देशों में अपने उन कर्मचारियों व उनके परिवारों को निकालने का आदेश दिया है, जिनकी वहां तत्काल जरूरत नहीं है।

Advertisement

दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों वाले संयुक्त अरब अमीरात को लंबे समय से पश्चिम एशिया का एक सुरक्षित क्षेत्र माना जाता रहा है, लेकिन हमलों के कारण उसे भी ईरान युद्ध में घसीट लिया गया है। मंत्रालय ने ऑनलाइन जारी घोषणा में कहा कि यह निर्णय ''सुरक्षा जोखिमों'' के कारण लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने ईरान के साथ जारी युद्ध के मद्देनजर बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले अमेरिकियों से देश छोड़ने का आग्रह किया है। युद्ध शुरू होने के बाद हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पश्चिम एशिया में फंसे हुए हैं। ईरानी रेड क्रेसेंट सोसाइटी के अनुसार, अमेरिका और इजराइल के हमलों में कम से कम 787 लोग मारे गए हैं।

Advertisement

वहीं, ईरानी मिसाइलों हमलों में इजराइल में 11 लोग मारे गए। ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्ला ने भी इजराइल पर हमला किया है, जिसके जवाबी हमलों में लेबनान में 52 लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों के बीच ईरान के नतांज परमाणु स्थल को ''हाल में कुछ नुकसान'' हुआ है लेकिन इससे ''कोई विकिरण होने की आशंका नहीं है।

Advertisement
×