Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

खाड़ी संकट कम करने में जुटे व्लादिमीर पुतिन, क्षेत्रीय नेताओं से सतत संवाद

बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के संबंध में अपनी गहरी चिंता से अवगत कराएंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खाड़ी क्षेत्र में संकट को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और क्षेत्रीय नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद तेहरान खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों व बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमले कर रहा है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन तनाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस संबंध में हमने कल अपने लगभग सभी वार्ताकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ईरानी नेतृत्व के साथ कायम संवाद का लाभ उठाते हुए (राष्ट्रपति) पुतिन ईरान में हमारे सहयोगियों को उनके बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के संबंध में अपनी गहरी चिंता से अवगत कराएंगे।

Advertisement

क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन ने बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के नेताओं से फोन पर बात की। सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर हुई बातचीत में पुतिन ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजराइली हमले के परिणामस्वरूप क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की।

Advertisement

क्रेमलिन ने कहा कि दोनों पक्षों ने संघर्ष के बढ़ने के वास्तविक खतरों पर गंभीर चिंता व्यक्त की, जिसने पहले ही कई अरब देशों को प्रभावित किया है और जिसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। इस संदर्भ में, व्लादिमीर पुतिन ने राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से मौजूदा स्थिति के समाधान की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement
×