Venezuela rejects '51st US state: ट्रंप के '51वां अमेरिकी राज्य' वाले बयान को वेनेजुएला ने खारिज किया
Venezuela rejects '51st US state: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उनके देश की अमेरिका का 51वां राज्य बनने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...
Venezuela rejects '51st US state: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उनके देश की अमेरिका का 51वां राज्य बनने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर सोमवार को की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इस संभावना पर "गंभीरता से विचार" कर रहे हैं।
रोड्रिगेज द हेग स्थित 'इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस' में वेनेजुएला और पड़ोसी देश गुयाना के बीच खनिज और तेल संपन्न एसेक्विबो क्षेत्र को लेकर विवाद पर सुनवाई के अंतिम दिन, पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा, "हम अपनी क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता, स्वतंत्रता और इतिहास की रक्षा करते रहेंगे।"
जनवरी में अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सत्ता से हटने के बाद रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाला था। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला "कोई उपनिवेश नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र देश" है।
इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा था कि वह "वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।" व्हाइट हाउस ने इस मुद्दे पर टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया। ट्रंप इससे पहले कनाडा को लेकर भी इसी तरह की टिप्पणी कर चुके हैं।
रोड्रिगेज ने कहा कि वेनेजुएला और अमेरिका के अधिकारियों के बीच संपर्क बना हुआ है और दोनों पक्ष "सहयोग तथा समझ" की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देने से पहले अदालत में एसेक्विबो क्षेत्र पर अपने देश के दावे का बचाव करते हुए कहा कि इस एक सदी पुराने क्षेत्रीय विवाद का समाधान न्यायिक फैसले से नहीं, बल्कि राजनीतिक वार्ता से होगा।

