Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

USA Open Firing: टेक्सास में भीषण गोलीबारी, एक की मौत और 10 घायल, इलाके में दहशत का माहौल

USA Open Firing: अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। संदिग्ध हमलावर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद मृत पाया गया। यह गोलीबारी शुक्रवार सुबह वेस्ट टेक्सास...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

USA Open Firing: अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। संदिग्ध हमलावर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद मृत पाया गया।

यह गोलीबारी शुक्रवार सुबह वेस्ट टेक्सास के मिडलैंड में हुई। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन हमलावर ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया और साथ ही आस-पास मौजूद लोगों व आम वाहन चालकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

Advertisement

कई अधिकारियों को अपनी गाड़ियों की आड़ में छिपना पड़ा और उन्हें बचाने के लिए बख्तरबंद गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ा। गोलीबारी करने के बाद संदिग्ध हमलावर पीछे हट गया और एक बंद पड़े क्लिनिक के अंदर जाकर छिप गया।

Advertisement

'टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी' ने आधिकारिक तौर पर बंदूकधारी की पहचान 45 वर्षीय विक्टर माटा विलेरियल के तौर पर की। जांच एजेंसी ने बताया कि वह एक भगोड़ा है, जिसकी तलाश पुलिस अधिकारी की हत्या की कोशिश के मामले में की जा रही थी। कई

एजेंसियों की एक संयुक्त टीम ने गोलीबारी के बाद आस-पास व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी और सुरक्षित स्थान पर जाने के आदेश लागू किए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारों ओर अफरातफरी मच गयी, उन्होंने 40 से ज्यादा गोलियों की आवाज सुनी और भारी हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों को मौके पर सुरक्षा में तैनात होते हुए देखा। कई घंटों तक जारी मुठभेड़ में संदिग्ध हमलावर क्लिनिक के अंदर मृत पाया गया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस का कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ। मिडलैंड की मेयर लोरी ब्लॉन्ग ने बाद में आधिकारिक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पुलिस ने इमारत के अंदर खास ड्रोन भेजे, जिसकी मदद से हमलावर का पता लगाया गया और उसके मारे जाने की पुष्टि हुई।

Advertisement
×