Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US Plane Crash : गैलवेस्टन में बड़ा हादसा; मैक्सिको नौसेना का विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत

टेक्सास के पास मेक्सिको नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US Plane Crash : मेक्सिको की नौसेना का एक छोटा विमान सोमवार को गैलवेस्टन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और टेक्सास तट पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस विमान में एक मरीज और सात अन्य लोग सवार थे।

मेक्सिको की नौसेना ने एक बयान में कहा कि विमान में सवार आठ लोगों में से चार नौसेना के अधिकारी थे और चार आम नागरिक थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। बहरहाल, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मरने वालों में कौन-कौन शामिल हैं। विमान में सवार दो लोग ‘मिचू और माउ फाउंडेशन' के सदस्य थे, जो एक गैर-लाभकारी संस्था है और गंभीर रूप से झुलसे मेक्सिकन बच्चों को सहायता प्रदान करती है।

Advertisement

अमेरिकी तटरक्षक बल ने पुष्टि की कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह दुर्घटना सोमवार दोपहर को गैलवेस्टन के पास हुई। गैलवेस्टन, ह्यूस्टन से लगभग 80.5 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में टेक्सास तट पर स्थित है। मेक्सिको की नौसेना ने बयान में बताया कि विमान एक चिकित्सकीय मिशन में सहायता कर रहा था और उसके साथ ‘‘दुर्घटना'' हो गई।

Advertisement

गैलवेस्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि गोताखोर दल, अपराध दल, ड्रोन इकाई और गश्ती दल के अधिकारी मौके पर तैनात हैं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मौसम इस दुर्घटना का कारण था या नहीं। हालांकि, राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी कैमरन बैटिस्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement
×