Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-North Korea Tensions: परमाणु हथियार छोड़ने की अमेरिकी मांग पर उत्तर कोरिया सख्त, कहा- यह अवास्तविक सपना

US-North Korea Tensions: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की अमेरिकी कोशिशें ''बीते जमाने का एक अव्यावहारिक सपना'' है। उन्होंने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन। फ़ाइल फ़ोटो: रॉयटर्स
Advertisement

US-North Korea Tensions: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की अमेरिकी कोशिशें ''बीते जमाने का एक अव्यावहारिक सपना'' है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाले खतरों के बीच उनका देश अपने परमाणु हथियारों के जखीरे का लगातार विस्तार करता रहेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सोमवार को किम जोंग उन के साथ वार्ता के लिए उत्तर कोरिया की यात्रा करने वाले हैं।

Advertisement

किम यो जोंग ने कहा, ''उत्तर कोरिया को परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में प्राप्त दर्जे को चुनौती देने वाले अमेरिका के दावों का कोई कानूनी महत्व नहीं है और न ही कोई देश अमेरिका की एकतरफा बयानबाजी का पालन करने के लिए बाध्य है।''

Advertisement

उन्होंने पिछले महीने बीजिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी चिनफिंग की शिखर वार्ता के बाद अमेरिका द्वारा किए गए उस दावे को ''झूठी जानकारी'' बताया, जिसमें कहा गया था कि दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के साझा लक्ष्य की पुष्टि की है।

उत्तर कोरियाई नेता की बहन ने कहा, ''अमेरिका के कुछ अधिकारी अब भी वास्तविकता से दूर और बीते जमाने के सपनों से जाग नहीं पाए हैं।'' वर्ष 2019 में किम जोंग उन और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक वार्ता विफल होने के बाद से उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Advertisement
×