US Military Plane Crash : इराक में अमेरिकी ईंधन भरने वाला सैन्य विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर की मौत
ईंधन भरने वाले विमान में सवार चालक दल के चार सदस्यों की मौत: अमेरिकी सेना
Advertisement
US Military Plane Crash : पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए ईंधन भरने वाले अमेरिकी सैन्य विमान केसी-135 में सवार चालक दल के छह सदस्यों में से चार की मौत हो गई है। मेरिकी सेना की मध्य कमान ने एक बयान में यह घोषणा की।
इसने कहा, ''विमान में सवार चालक दल के छह सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो चुकी है और बचाव कार्य जारी है।'' अमेरिकी सेना ने कहा, ''घटना की परिस्थितियों की जांच जारी है। हालांकि, विमान का नुकसान न तो शत्रुतापूर्ण गोलीबारी के कारण हुआ और न ही मित्रवत गोलीबारी के कारण।''
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

