Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-Iran Talks : ईरान के मुख्य वार्ताकार ने बातचीत विफलता के लिए अमेरिका को ठहराया दोषी

अमेरिकी ईरान का विश्वास हासिल नहीं कर सके

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US-Iran Talks : ईरान के मुख्य वार्ताकार ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई वार्ता में समझौता न हो पाने के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने 21 घंटे की बातचीत के दौरान भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई रचनात्मक योजनाएं पेश कीं।

हालांकि अमेरिकी ईरान का विश्वास हासिल नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका के लिए यह तय करने का समय है कि वह हमारा विश्वास हासिल कर सकता है या नहीं। गालिबफ ने इस बारे में हालांकि विस्तार से नहीं बताया। ईरानी सरकारी मीडिया ने पूर्व में कहा था कि असहमति के मुख्य बिंदुओं में ईरान का परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य शामिल थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×