Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-Iran Conflict : होर्मुज पर बढ़ा तनाव, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान ने शुरू की अमेरिकी प्रस्तावों की समीक्षा

रुबियो ने वेटिकन में पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों पर चर्चा की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

ईरान ने कहा कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए नवीनतम प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है। ईरान का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए फिर से खोलने सहित कोई समझौता नहीं होने की सूरत में देश को नए सिरे से बमबारी की धमकी दी है।

Advertisement

एक दिन पहले ही अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे एक ईरानी तेल टैंकर पर गोलीबारी की थी। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेटिकन में पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों पर चर्चा की। रुबियो ने पोप लियो 14वें से मुलाकात की, जिनके ईरान युद्ध के विरोध के कारण पोप और ट्रंप के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी।

Advertisement

बुधवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि युद्ध समाप्त करना और संघर्ष के कारण बाधित तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति फिर से शुरू करना ईरान द्वारा समझौते को स्वीकार करने पर निर्भर करता है, हालांकि उन्होंने समझौते का विस्तृत विवरण नहीं दिया। ट्रंप ने लिखा कि अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो बमबारी शुरू हो जाएगी।

Advertisement
×