Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-Iran Conflict : ब्रिटेन ने छोड़ा अमेरिका का साथ, पीएम केअर स्टार्मर बोले- ईरान पर नाकाबंदी का नहीं करेंगे समर्थन

ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करने संबंधी ट्रंप की योजना का समर्थन नहीं करता ब्रिटेन: स्टार्मर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US-Iran Conflict : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के जवाब में ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करने संबंधी अमेरिका की योजना का उनका देश समर्थन नहीं करेगा। स्टार्मर ने बीबीसी रेडियो से कहा, ''हम नाकाबंदी का समर्थन नहीं कर रहे और हम युद्ध में नहीं पड़ेंगे।''

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के प्रयास प्रमुख जलमार्ग को फिर से खोलने पर केंद्रित हैं, जिसके बंद होने से तेल और अन्य वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। स्टार्मर ने यह बात तब कही जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज भेजेगा।

Advertisement

ब्रिटेन ने कहा कि वह लड़ाई बंद होने के बाद ही जलमार्ग में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने में मदद कर सकता है। स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन की सारी सैन्य क्षमता जलडमरूमध्य को ''पूरी तरह से खोलने'' पर केंद्रित है। ब्रिटेन संघर्ष के बाद प्रमुख जलमार्ग से जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने की योजनाओं पर दर्जनों अन्य देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Advertisement

Advertisement
×