Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-Iran Ceasefire : तनाव कम करने की कवायद तेज, युद्धविराम बढ़ाने की तैयारी

पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के प्रयासों में प्रगति हुई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US-Iran Ceasefire : मध्यस्थों की कोशिश से अमेरिका तथा ईरान के बीच संघर्ष विराम के प्रयासों में प्रगति हुई है और दोनों पक्षों के जल्द ही वार्ता करने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक मध्यस्थों का उदेश्य 22 अप्रैल को खत्म हो जा रहे संघर्ष विराम को दो सप्ताह के लिए आगे बढ़ाना है, ताकि कूटनीति के जरिए संघर्ष को खत्म करने का प्रयास हो सके।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने युद्ध विराम को बढ़ाने की "सैद्धांतिक सहमति" दी है। मध्यस्थता में शामिल एक अधिकारी ने बताया वे तीन बिंदुओं... परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज जलडमरुमध्य तथा युद्ध क्षतिपूर्ति सहित एक समझौते के लिए काम कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×