Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-Iran Ceasefire : युद्धविराम की दिशा में बड़ा कदम, इस्लामाबाद में शुरू हुई ईरान-अमेरिका वार्ता

तनाव के बीच इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू हुई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US-Iran Ceasefire : पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता शनिवार को इस्लामाबाद में शुरू हुई। ईरान की मीडिया ने यह जानकारी दी। ईरान की अर्ध-सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस वार्ता को युद्धविराम लागू करने की दिशा में एक प्रगति के रूप में देखा जा रहा है।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाक पीएम और सेना प्रमुख से की मुलाकात

Advertisement

ईरान के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की और अमेरिका के साथ शांति वार्ता तथा द्विपक्षीय मामलों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचा। ईरानी प्रतिनिधिमंडल में संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री शरीफ ने बुधवार को दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा था कि अमेरिका और ईरान इस सप्ताहांत इस्लामाबाद में वार्ता करेंगे। सरकारी 'प्रेस टीवी' ने बताया कि शनिवार सुबह ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री शरीफ और सेना प्रमुख मुनीर समेत कई वरिष्ठ पाकिस्तानी नेताओं और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। हालांकि उसने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त हमले किए जाने के बाद पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हुआ।

इस युद्ध की शुरुआत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता होगी। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि शरीफ ने उपराष्ट्रपति वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ भी बैठक की, जो वार्ता में भाग लेने के लिए दिन में पहले यहां पहुंचा था। वेंस विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर समेत अमेरिका के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस्लामाबाद पहुंचे।

बयान में कहा गया है, ''दोनों प्रतिनिधिमंडलों की रचनात्मक रूप से बातचीत करने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री ने उम्मीद व्यक्त की कि ये वार्ता क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।'' शरीफ ने दोहराया कि पाकिस्तान दोनों पक्षों को एक स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के वास्ते मदद करने के लिए तत्पर है। विदेश मंत्री इसहाक डार ने उम्मीद व्यक्त की कि दोनों पक्ष रचनात्मक रूप से वार्ता करेंगे।

Advertisement
×