Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US GDP Data : अमेरिकी GDP आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, 0.7% का अनुमान भी नहीं छू पाई अर्थव्यवस्था

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर दिसंबर तिमाही में धीमी पड़कर 0.5 प्रतिशत पर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US GDP Data : अमेरिकी अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर, 2025 की तिमाही में सुस्त पड़कर सिर्फ आधा प्रतिशत की दर से बढ़ी जो 0.7 प्रतिशत के सरकारी पूर्वानुमान से कम है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के वीरवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 0.5 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 4.4 प्रतिशत और अप्रैल-जून तिमाही में 3.8 प्रतिशत बढ़ा था।

इस तरह, वर्ष 2025 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वार्षिक वृद्धि दर धीमी होकर 2.1 प्रतिशत पर आ गई जबकि 2024 में यह 2.8 प्रतिशत और 2023 में 2.9 प्रतिशत थी। छह सप्ताह तक सरकारी कामकाज बंद होने (शटडाउन) से संघीय सरकार के खर्च और निवेश में 16.6 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे चौथी तिमाही की जीडीपी वृद्धि में 1.16 प्रतिशत अंक की कमी आई है।

Advertisement

इस दौरान उपभोक्ता खर्च 1.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा जो पिछले अनुमान और दूसरी तिमाही की 3.5 प्रतिशत वृद्धि के मुकाबले कम है। वैश्विक व्यापार पर असर डालने वाले पश्चिम एशियाई तनाव और ऊर्जा कीमतों में वृद्धि से चालू वर्ष के आर्थिक परिदृश्य को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

Advertisement

इसके अलावा रोजगार बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। जनवरी 2026 में 1.60 लाख नौकरियां जुड़ीं, फरवरी में 1.33 लाख नौकरियां घटीं, जबकि मार्च में 1.78 लाख नई नौकरियां सृजित हुईं। श्रम विभाग ने कहा कि चार अप्रैल को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या 16,000 बढ़कर 2,19,000 हो गई, जो एक सप्ताह पहले 2,03,000 थी।

Advertisement
×