Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US FBI Cyber ​​Espionage: राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के बीच एफबीआई ने 13 भर्ती वेबसाइटों पर रोक लगाई

US FBI Cyber ​​Espionage: अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को बताया कि एफबीआई ने 13 ऐसी वेबसाइट पर रोक लगा दी है, जिन्हें चीन द्वारा अमेरिकी कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। ये ऐसे कर्मचारी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

US FBI Cyber ​​Espionage: अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को बताया कि एफबीआई ने 13 ऐसी वेबसाइट पर रोक लगा दी है, जिन्हें चीन द्वारा अमेरिकी कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। ये ऐसे कर्मचारी थे जिन्हें गोपनीय या संवेदनशील सरकारी सूचनाओं तक पहुंच प्राप्त थी।

अधिकारियों के मुताबिक, इन वेबसाइट को परामर्श कंपनियों से जुड़ा बताया जाता था और सुरक्षा मंजूरी रखने वाले वर्तमान एवं पूर्व सरकारी कर्मचारियों के लिए नौकरी के विज्ञापन देती थीं। हालांकि जांच में पता चला कि ये कंपनियां और नौकरी के प्रस्ताव पूरी तरह फर्जी थे।

Advertisement

यह कार्रवाई पश्चिमी देशों की उन कोशिशों का हिस्सा है, जिनके तहत चीन पर संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की भर्ती करने के आरोपों को उजागर किया जा रहा है।

Advertisement

एफबीआई के शपथपत्र के अनुसार, इन फर्जी वेबसाइट को विश्वसनीय दिखाने के लिए चोरी या फर्जी पहचान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार तस्वीरों का उपयोग किया गया।

नौकरी के विज्ञापन मुख्य रूप से वर्तमान या पूर्व अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए बनाए गए थे। इन वेबसाइट के लिंक अक्सर 'लिंक्डइन' और अन्य नौकरी संबंधी मंचों पर भी साझा किए जाते थे।

न्याय विभाग ने कहा कि आवेदकों को उनके काम से संबंधित रिपोर्ट और संवेदनशील जानकारी देने के बदले धन की पेशकश की जाती थी। अधिकारियों का आरोप है कि इस नेटवर्क के संचालकों के चीन की खुफिया एजेंसियों से संबंध थे और वे अपनी पहचान छिपाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी तथा ऑनलाइन भुगतान प्रणालियों का इस्तेमाल करते थे।

एफबीआई को इस नेटवर्क की जानकारी उन लोगों से मिली जिन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की थी।

Advertisement
×