Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US Cuba Dispute: अमेरिका ने क्यूबा के राष्ट्रपति को निशाना बनाया, नए प्रतिबंध लागू किए

US Cuba Dispute: अमेरिका के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल, उनकी पत्नी और तीन अन्य व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। यह क्यूबा के नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए राष्ट्रपति...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

US Cuba Dispute: अमेरिका के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल, उनकी पत्नी और तीन अन्य व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। यह क्यूबा के नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन का नवीनतम कदम है।

इसके अलावा क्यूबा के जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो और विल्मा एस्पिन के इकलौते बेटे अलेजांद्रो कास्त्रो एस्पिन का नाम भी शामिल है।

Advertisement

उन्होंने क्यूबा के रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग में सलाहकार के रूप में कार्य किया और मार्च 2016 में हवाना में हुई ऐतिहासिक बैठक में राउल कास्त्रो द्वारा तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वागत के समय वह मौजूद थे।

Advertisement

कास्त्रो एस्पिन के बेटे राउल अलेजांद्रो कास्त्रो कैलिस का नाम भी इस सूची में शामिल है। ये प्रतिबंध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद लगाए गए हैं जिसमें क्यूबा के खिलाफ प्रतिबंधों में विस्तार किया गया है।

ट्रंप जनवरी में वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने और फिर क्यूबा को ईंधन की आपूर्ति रोकने के लिए ऊर्जा नाकाबंदी का आदेश देने के बाद से ही सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप पूरे द्वीप में भीषण बिजली कटौती, खाद्य पदार्थों की कमी और आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

अमेरिका द्वारा राउल कास्त्रो के खिलाफ आपराधिक आरोप घोषित किए जाने के बाद इन धमकियों को और भी बल मिला। नए प्रतिबंधों के तहत व्यक्तियों की संपत्ति और अमेरिका में उनके बैंक खाते 'फ्रीज' कर दिए गए हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी वित्तीय स्थिति अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से कितनी जुड़ी हुई है।

Advertisement
×