US Airstrike on Iran : होर्मुज में अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 90 मिनट तक बरसे बम
अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ग्रेटर तुंब द्वीप पर हवाई हमले किए
Advertisement
US Airstrike on Iran : अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने बुधवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ग्रेटर तुंब द्वीप पर ईरान के रक्षा और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं।
यह द्वीप होर्मुज जलडमरूमध्य में रणनीतिक नजर से महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, जिस पर ईरान ने 1971 में उस समय कब्जा कर लिया था जब संयुक्त अरब अमीरात मौजूदा स्वरूप में नहीं था।
Advertisement
अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा कि उसने द्वीप पर लक्षित ठिकानों पर 90 मिनट तक हवाई हमले किए। उसने कहा, ''इन हमलों से होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने की ईरान की क्षमता कमजोर हुई है।''
Advertisement
Advertisement
×

