Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Ukraine-Russia War: जेलेंस्की ने पुतिन से सीधी बातचीत की अपील की, किसी तटस्थ देश में मुलाकात का प्रस्ताव

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सीधे संबोधित एक सार्वजनिक पत्र में आमने-सामने बातचीत करने का आह्वान किया है। रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वोलोदिमीर जेलेंस्की। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सीधे संबोधित एक सार्वजनिक पत्र में आमने-सामने बातचीत करने का आह्वान किया है।

रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद से यह पहला ऐसा सार्वजनिक पत्र है जो जेलेंस्की ने सीधे पुतिन को लिखा है। इस पत्र में रूसी नेता के 26 वर्षों के शासन की व्यापक आलोचना की गई है।

Advertisement

जेलेंस्की ने पत्र में अमेरिका की बदलती प्राथमिकताओं को स्वीकार करते हुए कहा कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान युद्ध पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है तो ऐसे समय में इस बात का केवल इंतजार करते रहना उचित नहीं होगा कि अमेरिका यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर अपना ध्यान वापस केंद्रित करे।

Advertisement

जेलेंस्की ने लिखा, ''मैं एक बैठक का प्रस्ताव रख रहा हूं।'' उन्होंने कहा कि बातचीत की मेजबानी कोई तीसरा तटस्थ देश कर सकता है। उन्होंने मॉस्को और कीव, दोनों को वार्ता स्थल के रूप में खारिज कर दिया और बातचीत की संभावित मेजबानी के लिए स्विट्जरलैंड, तुर्किये या अरब देशों का नाम सुझाया।

उन्होंने लिखा, ''नेता ही अहम मुद्दों का समाधान करते हैं। हमेशा ऐसा ही होता रहा है और आगे भी ऐसा ही होता रहेगा।'' जेलेंस्की ने लिखा, ''मैं ऐसी बैठक के लिए स्पष्ट तारीख तय करने का प्रस्ताव रखता हूं।''

उन्होंने कहा कि यूक्रेन बातचीत की अवधि के लिए पूर्ण युद्धविराम लागू करने को तैयार है और युद्ध समाप्त करने की दिशा में पहले कदम के रूप में कैदियों की अदला-बदली का प्रस्ताव रखता है। जेलेंस्की ने युद्ध के दौरान यूक्रेन से ले जाए गए आम नागरिकों और बच्चों की वापसी की भी मांग की।

Advertisement
×