Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Ukraine-Russia War: यूक्रेनी ड्रोन हमले से रूस में भारी नुकसान, निजनेकाम्स्क में 12 की मौत, 39 घायल

Ukraine-Russia War: यूक्रेन की ओर से सोमवार को रूस के निजनेकाम्स्क शहर में किए गए ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन ने हाल के महीनों में लगभग रोज ही, लंबी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक तस्वीर
Advertisement

Ukraine-Russia War: यूक्रेन की ओर से सोमवार को रूस के निजनेकाम्स्क शहर में किए गए ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए।

यूक्रेन ने हाल के महीनों में लगभग रोज ही, लंबी दूरी के ड्रोन के जरिए रूस के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। इन हमलों से रूस में ईंधन की कमी की स्थिति पैदा हुई है, तेल शोधन क्षमता प्रभावित हुई है और आम जनता में चिंता बढ़ी है।

Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि यह अभियान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत की मेज पर आने और चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Advertisement

तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव के प्रेस सेवा कार्यालय के अनुसार, निजनेकाम्स्क शहर में सोमवार सुबह औद्योगिक और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर ''बड़ा'' ड्रोन हमला किया गया। निजनेकाम्स्क यूक्रेन की सीमा से करीब 1,200 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2.40 लाख है। यह शहर रूस का एक महत्वपूर्ण तेल शोधन केंद्र है, जहां दो तेल रिफाइनरी और एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र स्थित हैं।

जेलेंस्की ने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर कहा, ''हम पूरी तरह से उचित जवाब दे रहे हैं और रूस के हर हमले का जवाब दिया जाएगा। रूस का युद्ध अब अपने ही घर यानी रूस में अधिक से अधिक महसूस किया जाएगा।'' उन्होंने कहा, ''इस युद्ध के अब भी जारी रहने का एकमात्र कारण रूस की इसे समाप्त करने की अनिच्छा है।''

Advertisement
×