Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Typhoon Bavi : चीन में तूफान 'बावी' ने मचाई तबाही, 60 उड़ानें रद्द ... भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी

झेजियांग प्रांत ने आपातकालीन तैयारियां तेज कर दी हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एक्स हैंडल।
Advertisement

Typhoon Bavi : चीन के पूर्वी हिस्से में तूफान 'बावी' के तट से टकराने के बाद तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने के बीच कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। प्रतिकूल मौसम के मद्देनजर करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पूर्वी चीन में कई उड़ानें और नौका सेवाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि झेजियांग प्रांत ने आपातकालीन तैयारियां तेज कर दी हैं।

'चाइना सदर्न एयरलाइंस' और 'स्प्रिंग एयरलाइंस' ने शंघाई से आने-जाने वाली करीब 60 उड़ानें रद्द कर दी हैं। तूफान 'बावी' के पूर्वी तट की ओर बढ़ने के बीच राजधानी बीजिंग समेत चीन के कई शहरों ने शनिवार को आपातकालीन कार्रवाई तेज कर दी गई।

Advertisement

स्थानीय प्राधिकारियों ने भारी बारिश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। झेजियांग प्रांत के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि इस वर्ष आए नौवें तूफान 'बावी' ने शनिवार रात 11 बजकर 20 मिनट पर पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के तट पर दस्तक दी।

Advertisement

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, तूफान के केंद्र के पास हवा की अधिकतम रफ्तार 40 मीटर प्रति सेकंड थी और यह युहुआन शहर के तट से टकराया। इससे पहले शनिवार को चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर अपनी चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली में सबसे उच्च स्तर का 'रेड' अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही तूफान के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया था।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार दोपहर दो बजे तक 24 घंटे के दौरान झेजियांग, उत्तरी फुजियान, उत्तर-पूर्वी जियांगशी और दक्षिणी अनहुई समेत देश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। बीजिंग और हेबेई के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।

Advertisement
×