Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Typhoon Bavi in China : एशिया में लैंडफॉल से पहले बावी तूफान का हमला, हाई अलर्ट पर चीन; सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 10 लाख लोग

तूफान 'बावी' के कारण चीन ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Typhoon Bavi in China : तूफान 'बावी' के कारण चीन ने शनिवार को 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया और हाई अलर्ट जारी किया क्योंकि इस तूफान की वजह से जापान के दक्षिणी द्वीपों और ताइवान में तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। फिलीपीन के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इससे पहले दक्षिणी फिलीपीन में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

इनमें से ज्यादातर मौतें मानसून की बारिश से हुए भूस्खलन के कारण हुईं। उन्होंने बताया कि तूफान 'बावी' के असर से भारी बारिश हुई। ताइवान के केंद्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, 'बावी' के गुजरने के दौरान 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। चीन के मौसम केंद्र के अनुसार, तूफान के पूर्वी चीन में झेजियांग की ओर बढ़ने और शनिवार आधी रात से पहले या रविवार तड़के टकराने और फिर देश के अंदरुनी क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है।

Advertisement

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, झेजियांग प्रांत के अधिकारियों ने शनिवार सुबह तक 17 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। शिन्हुआ के मुताबिक, चीन के पूर्वी तट पर बसे शंघाई में भी अधिकारियों ने शनिवार दोपहर तक ज्यादा जोखिम वाले इलाकों से लगभग 34,000 लोगों को दूसरी जगहों पर पहुंचाया। दक्षिण-पूर्वी चीन में, तटीय इलाकों वाले शहर तूफान 'बावी' के असर से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
×