Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Trump's Threat: खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप विरोधी नारे गूंजे, अमेरिका ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी

Trump's Threat: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर पर आह्वान किए जाने के बाद शनिवार को ईरान को धमकी दी। इससे पश्चिम एशिया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Donald Trump. File photo
Advertisement

Trump's Threat: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर पर आह्वान किए जाने के बाद शनिवार को ईरान को धमकी दी।

इससे पश्चिम एशिया में जारी तनाव एक बार फिर उजागर हुआ है, जहां युद्ध समाप्त करने के लिए हुआ अंतरिम समझौता क्षेत्र में बार-बार हो रहे हमलों के कारण कमजोर पड़ता जा रहा है।

Advertisement

ट्रंप की इस टिप्पणी से पहले अमेरिका ने ईरान से सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने की मांग की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले पोतों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे। तेहरान ने अब तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इसके बजाय उसने कहा है कि यह समुद्री मार्ग उसके नियंत्रण में रहना चाहिए और वहां से गुजरने वाले पोतों से उसे शुल्क वसूलने की अनुमति मिलनी चाहिए।

Advertisement

ईरान का यह रुख होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग मानने की दशकों पुरानी व्यवस्था के विपरीत है। अमेरिका कुछ दिनों से ईरान को निशाना बनाकर फिर से हवाई हमले कर रहा है जिसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले किए हैं। ये हमले इस सप्ताह की शुरुआत में होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों पर ईरान के हमले के बाद शुरू हुए थे।

ट्रंप ने अपनी वेबसाइट 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, ''एक हजार मिसाइलें तैयार हैं और उनका निशाना ईरान है। अगर ईरान सरकार अपनी धमकी पर अमल करती है तो इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।'' ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ''ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह तबाह और नष्ट कर देगी।'

Advertisement
×