Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप का पुतिन को संदेश, युद्ध को करना होगा खत्म

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज या कल पुतिन से मुलाकात करेगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक अच्छी रही। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनका संदेश है कि ''युद्ध समाप्त होना चाहिए''।

स्विट्जरलैंड के रिजॉर्ट शहर दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटने से पहले ट्रंप ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज या कल पुतिन से मुलाकात करेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मेरी मुलाकात राष्ट्रपति जेलेंस्की से यहां हुई। बैठक अच्छी रही। हम (अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल) आज या कल राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति से जब सवाल किया गया कि पुतिन के लिए उनका क्या संदेश है तो उन्होंने कहा कि युद्ध को समाप्त करना होगा। बहुत से लोग मारे गए हैं।

Advertisement

Advertisement
×