ट्रंप बोले- ईरान के खिलाफ चार से पांच हफ्ते या उससे ज्यादा जारी रह सकता है सैन्य ऑपरेशन
व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही
Advertisement
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चार से पांच सप्ताह तक सैन्य अभियान जारी रह सकता है, लेकिन वह ''इससे ज्यादा समय तक के लिए भी'' तैयार हैं। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
ईरान पर इजराइल और अमेरिका के ताजा हमलों के बाद सोमवार को पश्चिम एशिया में युद्ध ने व्यापक रूप ले लिया। इसके बाद, ईरान और उसके सहयोगी देशों ने इजराइल, खाड़ी देशों और तेल-गैस उत्पादन वाले स्थानों पर हमला किया।
Advertisement
हमले बढ़ना, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का मारा जाना और किसी भी स्पष्ट योजना का न होना इस बात का संकेत है कि यह लड़ाई लंबे समय तक जारी रह सकती है। इसके व्यापक परिणाम हो सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
×

