Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रंप बोले- अगर सुप्रीम कोर्ट ने ‘टैरिफ' को रद्द किया, तो गड़बड़ हो जाएगी

उन्होंने शुल्क का पैसा वापस करने के बारे में कहा कि यह संभव नहीं हो सकता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट यह फैसला सुनाता है कि उनके पास व्यापक शुल्क लगाने की एकतरफा शक्ति नहीं है, तो ‘‘बहुत बड़ी गड़बड़ हो जाएगी। हमारे देश के लिए उन पैसों को चुकाना लगभग असंभव हो जाएगा'', जो अमेरिका ने व्यापक ‘टैरिफ' से एकत्र किए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अगर अदालत उनके द्वारा लगाए गए ‘टैरिफ' को रद्द कर देती है, तो ‘‘हम बुरी तरह फंस जाएंगे''। ट्रंप ने अदालत के आसन्न फैसले के बारे में सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट किए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी जिक्र किया कि सरकार के लिए पैसा वापस करना कितना मुश्किल हो सकता है।

Advertisement

उन्होंने शुल्क का पैसा वापस करने के बारे में कहा कि यह संभव नहीं हो सकता। ट्रंप ने कहा कि लेकिन अगर ऐसा हुआ, तो यह इतनी बड़ी रकम होगी कि यह पता लगाने में कई साल लग जाएंगे कि हम किस संख्या की बात कर रहे हैं। यहां तक ​​कि किसे, कब और कहां भुगतान करना है।

Advertisement

Advertisement
×