Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Trump-Netanyahu Meeting : राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम नेतन्याहू से की अहम मुलाकात, परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने की कोशिश

नेतन्याहू के साथ मुलाकात में ट्रंप ने ईरान से बातचीत जारी रखने पर दिया जोर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Trump-Netanyahu Meeting : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और ईरान के साथ बातचीत जारी रखने पर जोर दिया। अमेरिका ईरान के साथ परमाणु समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है।

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच यह मुलाकात 'व्हाइट हाउस' (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह मुलाकात बहुत अच्छी रही और दोनों देशों के बीच शानदार रिश्ते जारी रहेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कुछ भी निश्चित नहीं हुआ है, सिवाय इसके कि मैंने ईरान के साथ बातचीत पर यह देखने के लिए जोर दिया कि यह समझौता हो सकता है या नहीं।

Advertisement

Advertisement
×