Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रंप की मध्यस्थता में गाजा संघर्ष विराम दूसरे चरण में : अमेरिका

अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह गाजा में संघर्ष विराम की योजना के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है, जिसमें हमास को हथियार मुक्त करना, युद्ध से तबाह इलाके का पुनर्निर्माण और अमेरिकी निगरानी में गाजा में रोजाना...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह गाजा में संघर्ष विराम की योजना के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है, जिसमें हमास को हथियार मुक्त करना, युद्ध से तबाह इलाके का पुनर्निर्माण और अमेरिकी निगरानी में गाजा में रोजाना के कार्यों की देखरेख के लिए फलस्तीनी विशेषज्ञों का एक समूह बनाना शामिल है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इजराइल और हमास के बीच दो साल तक जंग के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की सहायता से जो समझौता हुआ था, वह अब दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। यह घोषणा एक महत्वपूर्ण कदम की ओर संकेत देती है, वहीं गाजा में नयी सरकार और संघर्ष विराम समझौते को लेकर कई चुनौतियां भी आ सकती हैं। इनमें समझौते पर नजर रखने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बल की तैनाती और हमास को हथियार मुक्त करने की कठिन प्रक्रिया शामिल है। संघर्ष विराम समझौते के अन्य मध्यस्थ देशों- मिस्र, तुर्किए और कतर ने फलस्तीनी टेक्नोक्रेटिक कमेटी की स्थापना का स्वागत करते हुए कहा है कि फलस्तीनी प्राधिकरण के पूर्व उप मंत्री अली शाथ इसकी अगुवाई करेंगे। तीनों देशों ने संयुक्त वक्तव्य में इसे गाजा पट्टी में स्थिरता लाने और मानवीय हालात में सुधार करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम करार दिया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×