Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फोन कॉल में बढ़ा तनाव! ट्रंप ने खुद कबूला- नेतन्याहू को कहा था 'पागल'

ट्रंप ने नेतन्याहू को 'पागल' कहने के अपने बयान की पुष्टि की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को जारी एक साक्षात्कार में उस पूर्व रिपोर्ट की पुष्टि की है, जिसमें कहा गया था कि ट्रंप ने सोमवार को फोन पर बातचीत के दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ''पागल'' कहा था।

ट्रंप ने कहा कि इजराइल द्वारा लेबनान में हिजबुल्ला के साथ जारी लड़ाई ईरान के साथ शांति वार्ता को बाधित कर रही है, जिससे वह ''थोड़े परेशान'' हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने तनाव को स्वीकार करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि नेतन्याहू के साथ उनके संबंध मजबूत हैं क्योंकि वे दोनों ''युद्ध के दौर'' के नेता हैं।

Advertisement

ट्रंप न 'न्यूयॉर्क पोस्ट' के साथ साक्षात्कार के दौरान कहा कि हमने साथ मिलकर बहुत अच्छा काम किया है। मुझे नेतन्याहू बहुत पसंद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में किए जा रहे किसी भी प्रयास को रोक दे और तेल और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाए।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, जिन्होंने अपने दिवंगत पिता का स्थान लिया है, युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता में शामिल हैं। ट्रंप ने दावा किया कि हवाई हमले में लगी चोटों के कारण खामेनेई की हालत ठीक नहीं है, लेकिन ''वे कहते हैं कि वह (मोजतबा) मंजूरी दे रहे हैं। इस बीच, बुधवार को बेरूत के दक्षिण में एक व्यस्त राजमार्ग पर इजराइली हमले में एक कार को निशाना बनाया गया। यह हमला वाशिंगटन में लेबनान और इजराइल के बीच दूसरे दिन की वार्ता शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुआ।

Advertisement
×