Texas Plane Crash : हाईवे पर अचानक क्रैश हुआ विमान, देखते ही देखते मची अफरा-तफरी; राहगीरों ने खिड़की तोड़कर बचाईं जिंदगियां
अमेरिका : टेक्सास में राजमार्ग पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत
Texas Plane Crash : अमेरिका के टेक्सास राज्य के लारेडो में मंगलवार रात एक छोटा विमान राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने अपने वाहन छोड़ दिए और विमान के कॉकपिट की खिड़की तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।
JUST IN: Small plane crashes on Loop 20 in Laredo, Texas. Casualties unclear. pic.twitter.com/xia8DACxWp
— Open Source Intel (@Osint613) June 17, 2026
पुलिस के अनुसार, विमान में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की जान चली गई। लारेडो पुलिस विभाग के जांच अधिकारी जोस बैज़ा ने बताया कि यह विमान मंगलवार रात करीब 10 बजे के बाद लारेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद राजमार्ग लूप-20 पर चल रहे वाहनों में सवार किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली। एहतियात के तौर पर लूप-20 राजमार्ग को दोनों दिशाओं में यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हाईवे पर अचानक क्रैश हुआ छोटा विमान, देखते ही देखते मची अफरा-तफरीसोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में विमान सड़क किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक (बैरियर) से टकराने के बाद एक तरफ झुका हुआ दिखाई दे रहा है।

