Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Tesla Cybercab: एलन मस्क ने शुरू की बिना स्टीयरिंग वाली टैक्सी सेवा, परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव

Tesla Cybercab: एलन मस्क ने बृहस्पतिवार को टेक्सास के ऑस्टिन की सड़कों पर बिना स्टीयरिंग व्हील या ब्रेक पेडल वाली दर्जनों अपने आप चलने वाली 'साइबरकैब्स' उतारीं। उन्होंने इस उम्मीद के साथ यह दांव लगाया है कि अमेरिकी यात्री आपात...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियो से ली गई एक स्थिर तस्वीर। टेस्ला/हैंडआउट (रॉयटर्स के ज़रिए)
Advertisement

Tesla Cybercab: एलन मस्क ने बृहस्पतिवार को टेक्सास के ऑस्टिन की सड़कों पर बिना स्टीयरिंग व्हील या ब्रेक पेडल वाली दर्जनों अपने आप चलने वाली 'साइबरकैब्स' उतारीं। उन्होंने इस उम्मीद के साथ यह दांव लगाया है कि अमेरिकी यात्री आपात स्थिति में 'कोई नियंत्रण न होने' के डर से उबरकर इसमें सवारी करेंगे।

सुनहरे रंग की इन टेस्ला कारों की शुरुआत ऐसे समय में हुई है जब कंपनी अन्य शहरों में भी इस सेवा को शुरू करने की तैयारी कर रही है। इन टैक्सियों में यात्रियों के पास आपात स्थिति में नियंत्रण अपने हाथ में लेने का कोई साधन नहीं होता है। वाहनों की बिक्री में आई गिरावट के बीच टेस्ला के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन बृहस्पतिवार को इसमें पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। यह उछाल इस उम्मीद में दिखा कि भविष्य की तकनीक जैसी दिखने वाली ये टैक्सियां तेजी से लोकप्रिय होंगी।

Advertisement

इस पेशकश से पहले टेस्ला ने 'एक्स' पर लिखा, ''कोई स्टीयरिंग व्हील नहीं, कोई ब्रेक पेडल नहीं।'' अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क कितनी जल्दी साइबरकैब सेवा का व्यापक विस्तार करने का इरादा रखते हैं, लेकिन उन्हें तेजी से कदम उठाने की जरूरत है। सड़कों पर उतारी गई टैक्सियों की संख्या और पूरी की गई यात्राओं के मामले में टेस्ला अपने आप चलने वाली टैक्सी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी 'वेमो' से पीछे है।

Advertisement

बराबरी करने के लिए टेस्ला को यह साबित करना होगा कि उसकी केवल कैमरों पर आधारित प्रणाली सड़कों पर सुरक्षित रूप से चल सकती है और पैदल चलने वालों को बचा सकती है। इसके विपरीत वेमो और दूसरी प्रतिस्पर्धी कंपनी अमेजन की 'जूक्स' कैमरों के साथ रडार और लेजर-आधारित तकनीक 'लिडार' का भी उपयोग करती हैं। भले ही टेस्ला की तकनीक अच्छी तरह से काम करे, फिर भी अमेरिकी यात्रियों को भरोसा दिलाना बाकी है। फरवरी में किए गए 'प्यू रिसर्च सेंटर' के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 10 में सात अमेरिकी वयस्क बिना चालक वाली कार में सवारी करने में बिल्कुल सहज नहीं या बहुत कम सहज महसूस करते हैं।

Advertisement
×