इंग्लैंड में एयरबेस के पास अचानक बढ़ी सुरक्षा, घरों को कराया गया खाली; कई लोग हिरासत में
विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में
Advertisement
इंग्लैंड में पुलिस ने एक अमेरिकी एयरबेस के पास कई घरों को खाली कराया है और विस्फोटक से जुड़े अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया है। 'ग्लॉस्टरशायर' पुलिस ने बताया कि पश्चिमी इंग्लैंड के व्हेलफोर्ड में ''कई संपत्तियों'' को खाली कराया जा रहा है।
यह इलाका आरएएफ फेयरफोर्ड के पास है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी बलों ने ईरान के साथ युद्ध के दौरान किया था। पुलिस ने कहा कि विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और सेना के बम निरोधक विशेषज्ञ कई वाहनों की जांच कर रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

