Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Russia-Ukraine War: रूस ने कीव को बनाया निशाना, ड्रोन-मिसाइल हमलों में दो लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: रूस द्वारा सोमवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र: रॉयटर्स
Advertisement

Russia-Ukraine War: रूस द्वारा सोमवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीते सप्ताह हमले रुके थे। लेकिन सोमवार को रूस ने कीव पर फिर से हमला किया।

इसी बीच, अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के नये प्रयासों के तहत अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर कीव पहुंचे हैं। यूक्रेन की राज्य आपात सेवा ने बताया कि राजधानी के कम से कम पांच जिलों में नुकसान होने और आग लगने की घटनाएं सामने आईं हैं।

Advertisement

वहीं, कीव के सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि कम से कम 16 जगहों पर नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। होलोसीव्स्की जिले में 26 मंजिला एक गैर-आवासीय इमारत भी हमले की चपेट में आई है। उसी ज़िले में एक अन्य स्थान पर आग लग गई और उसकी लपटें पास की एक गैर-आवासीय इमारत तक फैल गईं। बचाव दल ने तलाशी के दौरान एक व्यक्ति को बचाया और 16 मंजिला आवासीय इमारत के एक अपार्टमेंट से भी दो लोगों को बाहर निकाला।

Advertisement

आपात सेवा के अनुसार, सोलोमियांस्की जिले की एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में भी लोग फंस गए थे। उसने बताया कि कम से कम 10 लोगों को बचाया गया है। इसके अनुसार, डार्नित्स्की और पोडिल्स्की जिलों में भी आग लगने की घटनाएं हुईं।

Advertisement
×