Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Russia-Ukraine War: क्रीमिया के तेल प्रतिष्ठानों में लगी आग, यूक्रेन के हमलों के बाद हालात हुए गंभीर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की सेना ने रूस और कब्जे वाले यूक्रेन में तेल प्रतिष्ठानों पर हमला किया। यूक्रेन का यह हमला रूस को युद्ध के लिए आर्थिक रूप से जवाबदेह ठहराने के अभियान का हिस्सा था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की सेना ने रूस और कब्जे वाले यूक्रेन में तेल प्रतिष्ठानों पर हमला किया। यूक्रेन का यह हमला रूस को युद्ध के लिए आर्थिक रूप से जवाबदेह ठहराने के अभियान का हिस्सा था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पुष्टि की है कि रूसी व्यवसायी रोमन अब्रामोविच ने यूक्रेन और रूस के बीच संदेशों के आदान प्रदान के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई।

Advertisement

जेलेंस्की ने  बताया कि प्रीमियर लीग टीम चेल्सी के पूर्व मालिक अब्रामोविच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का संदेश लेकर कीव गए थे। जेलेंस्की ने कहा कि अब्रामोविच यह संदेश लेकर आए थे कि रूसी पक्ष ''यह समझना चाहता है कि हम क्या करने के लिए तैयार हैं''।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि अब्रामोविच ने पुतिन तक उनका जवाब पहुंचाने का प्रस्ताव दिया था। इस बीच, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रस्तावित नए प्रतिबंधों में रूस के ''सैन्य औद्योगिक परिसर, मानवाधिकार उल्लंघनकर्ताओं और प्रचारकों'' को लक्ष्य कर बनाए गए 80 बिंदु शामिल हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने सोमवार तड़के 310 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें मॉस्को क्षेत्र, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रूस, रूसी-अधिकृत क्रीमिया और काला सागर और आजोव सागर के ऊपर से गुजरने वाले ड्रोन भी शामिल हैं।

रूसी वायु सेना के अनुसार, रूस ने 155 ड्रोन का इस्तेमाल कर यूक्रेन को निशाना बनाया जिनमें से यूक्रेनी वायु रक्षा ने 124 ड्रोन को मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने रात भर रूस के क्रास्नोदार क्राई क्षेत्र पर हमला किया, जिसमें नोवोरोस्सियस्क के पास स्थित ग्रुशोवाया तेल ट्रांसशिपमेंट बेस को निशाना बनाया गया।

रूसी क्षेत्रीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि एक यूक्रेनी ड्रोन के कारण केंद्र में आग लगी और कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने नुकसान की सीमा पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन उन्होंने कहा कि आग बुझाने में 130 बचावकर्मी लगे हुए थे।

क्रीमिया में ईंधन संकट को लेकर 'क्रेमलिन'  की चिंता के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि ऊर्जा मंत्रालय और अन्य एजेंसियां ​​स्थिति से निपटने के लिए उपायों पर काम कर रही हैं। जनरल स्टाफ ने कहा कि वोल्गोग्राद क्षेत्र में स्थित क्रास्नी यार का एक संयंत्र भी प्रभावित हुआ।

Advertisement
×