Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Russia-Ukraine Conflict : सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन हमलों के बीच मॉस्को के 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बंद

यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण मॉस्को के सभी चार हवाई अड्डे बंद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Russia-Ukraine Conflict : रूस के वायु रक्षा बलों द्वारा एक घंटे के भीतर 11 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किए जाने के बीच राजधानी के सभी चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को रविवार दोपहर को बंद कर दिया गया। सुरक्षा चिंताओं के कारण अगली सूचना तक इन हवाई अड्डों को बंद किया गया।

रूस की नागर विमानन एजेंसी रोसावियात्सिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सभी चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों- दोमोदेदेवो, वनुकोवो, ज़ुकोवस्की और शेरेमेतयेवो पर हवाई यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अपने मैक्स चैनल पर कहा, "वायु सुरक्षा बलों ने मॉस्को की ओर उड़ान भरने वाले एक और ड्रोन को रोक दिया।"

Advertisement

सोबयानिन ने शाम चार बजे (स्थानीय समयानुसार) सोशल मीडिया पर नवीनतम पोस्ट में लिखा, "कुल 11 ड्रोन नष्ट किए जा चुके हैं।'' रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के ड्रोन मॉस्को समेत उसके विभिन्न क्षेत्रों पर नियमित रूप से हमला करते हैं। वहीं, रूस भी मिसाइलों और ड्रोन की बौछार कर यूक्रेन पर हमले कर रहा है।

Advertisement

Advertisement
×