Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Prince Harry Privacy Case : निजता उल्लंघन केस में प्रिंस हैरी का बड़ा बयान, कहा- जितना आहत हुआ, उसकी कल्पना नहीं

प्रिंस हैरी ने निजता के उल्लंघन के मामले में डेली मेल के खिलाफ दायर मुकदमे में गवाही दी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Prince Harry Privacy Case : प्रिंस हैरी ने निजता के उल्लंघन के एक मामले में समाचार पत्र 'डेली मेल' के खिलाफ दायर मुकदमे में बुधवार को गवाही दी। हैरी ने लंबी गवाही के दौरान कहा कि 'डेली मेल' और उसके साप्ताहिक समाचार पत्र 'संडे' द्वारा उनके निजी जीवन में दखल देने से वह परेशान और व्यथित थे और इसकी वजह से वह जितने आहत हुए, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

हैरी और एल्टन जॉन तथा अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले समेत छह प्रमुख हस्तियों ने आरोप लगाया है कि 'डेली मेल' के प्रकाशक एसोसिएटेड न्यूजपेपर लिमिटेड ने दो दशकों तक उनकी निजता का उल्लंघन किया। डेली मेल की ओर से पेश वकील एंटनी व्हाइट ने तुरंत हैरी की लिखित गवाही पर उनसे जिरह की। कंपनी ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है और कहा है कि समाचार पत्र के गवाह जब गवाही देंगे तो वे अपने सूत्रों के नाम भी बताएंगे।

Advertisement

गवाही के दौरान हैरी ने दाहिने हाथ में एक छोटी बाइबिल पकड़ी हुई थी। उन्होंने गवाही देने से पहले वचन दिया कि वह जो कहेंगे सच कहेंगे, सच के सिवा कुछ नहीं कहेंगे। हैरी ने इससे पहले 2023 में भी डेली मेल के प्रकाशक के खिलाफ गवाही दी थी।

Advertisement

Advertisement
×