Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

UAE घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस तारीख तक मिलेगा मुफ्त वीजा

अबू धाबी भारतीय पर्यटकों को प्रवेश वीजा मुफ्त देगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

संयुक्त अरब अमीरात के सबसे बड़े अमीरात अबू धाबी ने छुट्टियां बिताने के लिए होटल और वापसी उड़ान की बुकिंग करने वाले पात्र भारतीय पर्यटकों को यूएई का प्रवेश वीजा मुफ्त देने की योजना शुरू की है। समाचारपत्र 'गल्फ न्यूज' में सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई यह योजना एक अगस्त से 31 अक्टूबर तक चलेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह योजना उन भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए है, जो अबू धाबी के पर्यटन विभाग से स्वीकृत चुनिंदा यात्रा साझेदारों या ऑनलाइन यात्रा एजेंसियों के माध्यम से बुकिंग कराते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए बुकिंग में अबू धाबी के किसी होटल में लगातार कम-से-कम तीन रात ठहरने और भारत से आने-जाने की उड़ान शामिल होना जरूरी है।

Advertisement

अबू धाबी की पर्यटन एजेंसी पात्र बुकिंग के लिए यूएई प्रवेश वीजा की पूरी लागत वहन करेगी। हालांकि, पर्यटक इस योजना के तहत स्वतंत्र रूप से आवेदन नहीं कर सकते हैं। उन्हें भागीदार यात्रा एजेंसियों या ऑनलाइन यात्रा एजेंसियों के माध्यम से ही बुकिंग करनी होगी।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई का 30 दिन का पर्यटक वीजा आम तौर पर करीब 252 दिरहम (लगभग 6,500 रुपये) का होता है। अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात के सात अमीरात में सबसे बड़ा और देश की राजधानी है। भारत अबू धाबी के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजारों में शामिल है।

Advertisement
×