Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Philippine Incident : फिलीपीन में 350 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नौका डूबी, 15 शव बरामद

यात्रियों और दो शवों को प्रांतीय राजधानी इसाबेला लाया गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

Philippine Incident : दक्षिणी फिलीपीन में 350 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका आधी रात के बाद डूब गई, जिसके बाद बचावकर्मियों ने कम से कम 316 यात्रियों को बचाया तथा 15 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि अंतर-द्वीपीय मालवाहक और यात्री नौका एम/वी त्रिशा केरस्टिन-3 जाम्बोआंगा बंदरगाह शहर से सुलु प्रांत के दक्षिणी जोलो द्वीप की ओर जा रही थी। नौका में 332 यात्री और चालक दल के 27 सदस्य सवार थे तभी तकनीकी खराबी आने के बाद नौका डूब गई। बचाए गए यात्रियों में से एक मोहम्मद खान ने बताया कि नौका अचानक एक तरफ झुक गई और उसमें पानी भर गया, जिससे लोग अंधेरे में समुद्र में गिर पड़े। नौका में खान और उनकी पत्नी भी शामिल थीं जो अपने छह महीने के बच्चे को गोद में लिए हुए थीं।

Advertisement

उन्हें और उनकी पत्नी को बचा लिया गया, लेकिन उनका बच्चा डूब गया। तटरक्षक बल के कमांडर रोमेल दुआ ने बताया कि तटरक्षक बल और नौसेना के जहाज, एक निगरानी विमान, वायु सेना का एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर व मछली पकड़ने वाली नौकाओं का बेड़ा बासिलान के तट पर खोज और बचाव अभियान चला रहे थे। जहां नौका डूबी, उसके पास स्थित द्वीपीय प्रांत बासिलान के गवर्नर मुजीव हातामन ने बताया कि यात्रियों और दो शवों को प्रांतीय राजधानी इसाबेला लाया गया है।

Advertisement

तटरक्षक बल ने बताया कि 316 यात्रियों को बचा लिया गया और कम से कम 15 शव बरामद किए गए हैं। अभी नौका डूबने की वजह पता नहीं चली है और घटना की जांच की जाएगी। फिलीपीन द्वीपसमूह में समुद्री दुर्घटनाएं आम हैं, जिनका कारण अक्सर भीषण तूफान, नौकाओं का खराब रखरखाव, अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा नियमों के क्रियान्वयन में शिथिलता को माना जाता है।

Advertisement
×