Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PAK-AFG Conflict : पाकिस्तान का बड़ा एक्शन, काबुल-नंगरहार में तालिबान ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

पाकिस्तान ने काबुल और नंगरहार में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PAK-AFG Conflict : पाकिस्तान ने रात भर हवाई हमले कर काबुल और नंगरहार में अफगान तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में उनके सैन्य अड्डों तथा 'आतंकी ढांचे' को नष्ट कर दिया गया। मंगलवार को यह जानकारी प्राप्त हुई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, ये नवीनतम हमले 26 फरवरी से शुरू किए गए ऑपरेशन 'गजब-लिल-हक' (इंसाफ के लिए गुस्सा) के तहत किए गए हैं।

Advertisement

पाकिस्तान ने 16 मार्च की रात काबुल और नंगरहार में अफगान तालिबान तथा फ़ितना अल-ख्वारिज के अड्डों और आतंकवदियों के ठिकानों को सटीक रूप से निशाना बनाया। इन ठिकानों में तकनीकी उपकरण भंडारण और गोला-बारूद भंडारण शामिल थे, जिनका उपयोग पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों के खिलाफ किया जा रहा था।

Advertisement

मंत्रालय ने तालिबान के इस बयान को खारिज कर दिया कि पाकिस्तान ने नागरिक स्थानों को निशाना बनाया और कहा कि पाकिस्तान का लक्ष्य सटीक था और सावधानीपूर्वक किया गया था ताकि कोई भी अप्रत्यक्ष नुकसान न हो। इसके अलावा सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में पाकिस्तानी सेना ने अफगान तालिबान के चार सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

सूत्रों ने यह भी बताया कि इन ठिकानों के आसपास मौजूद रसद सामग्री, गोला-बारूद और तकनीकी बुनियादी ढांचे को भी नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नंगरहार और काबुल में ड्रोन वर्कशॉप (वह मुख्यालय जहां से ड्रोन भेजे जाते थे) और हथियारों के भंडार भी नष्ट कर दिए गए। सूत्रों ने बताया कि काबुल और नंगरहार में छह ठिकानों को निशाना बनाया गया है, साथ ही कई आतंकवादियों के मारे जाने की भी खबरें हैं।

Advertisement
×