LaGuardia Airport Accident : न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिग के वक्त वाहन से टकराया विमान
न्यूयॉर्क में एयर कनाडा का विमान पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकराया, दो लोगों की मौत: सूत्र
LaGuardia Airport Accident : एयर कनाडा का एक विमान न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पोर्ट अथॉरिटी के एक वाहन से टकरा गया, जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी। दुर्घटना की जांच के बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण विमान का अगला क्षतिग्रस्त हो गया जबकि क्षतिग्रस्त वाहन पास खड़ा दिखा।
BREAKING: Several injuries after Air Canada plane and firetruck collide on runaway at New York's LaGuardia Airport pic.twitter.com/cO6u5HD1YA
— BNO News (@BNONews) March 23, 2026
उक्त व्यक्ति ने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि वह जारी जांच के बारे में जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं था। एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, विमान में 72 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे, यह जैज एविएशन की उड़ान थी जो एयर कनाडा की ओर से संचालित की जा रही थी।
इससे पहले, न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी पोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान में कहा, "रविवार रात लगभग 11:45 बजे, एयर कनाडा की ओर से संचालन कर रही जैज एविएशन की एक उड़ान ने ला गार्डिया हवाई अड्डे पोर्ट अथॉरिटी के एक बचाव और अग्निशमन वाहन को टक्कर मार दी, जो किसी दूसरी घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचा था।" अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच के दौरान हवाई अड्डा बंद रखा गया।
जैज एविएशन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया। विमानन कंपनी जैज एविएशन ने एक बयान जारी कर दुर्घटना की पुष्टि की और बताया कि यात्रियों और चालक दल की सूची प्रारंभिक है और इसकी पुष्टि होना बाकी है। नेशनल ट्रोसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रहा है। यह उड़ान मॉन्ट्रियल के प्रमुख हवाई अड्डे मॉन्ट्रियल-पीयर एलीट ट्रुडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी।

