Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Middle East Crisis : ट्रंप का बड़ा दावा- अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर हमले के पीछे ईरान, अब क्या होगा जवाब?

मानवरहित नौका ने पानी में लगभग दो घंटे बिताने के बाद दोनों पायलट का पता लगाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। फाइल फोटो
Advertisement

Middle East Crisis : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर को गिराने के लिए ईरान जिम्मेदार है और अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा।ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की।

इससे पहले मंगलवार तड़के होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी सेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टर के चालक दल को एक ड्रोन नौका (मानवरहित नौका) ने बचाया। होर्मुज जलडमरूमध्य एक रणनीतिक जलमार्ग है, जिसे ईरान ने युद्ध के दौरान प्रभावी रूप से बंद कर दिया है।

Advertisement

अमेरिकी सेंट्रल कमान के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि 24-फुट की एक मानवरहित नौका ने पानी में लगभग दो घंटे बिताने के बाद दोनों पायलट का पता लगाया और उन्हें किनारे तक पहुंचाया। हॉकिन्स ने बताया कि समुद्र में अमेरिकी सेना द्वारा ड्रोन की मदद से किया गया यह पहला ज्ञात बचाव अभियान है।

Advertisement

Advertisement
×