Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mexico Oil Spill : मेक्सिको की खाड़ी में तेल रिसाव सैकड़ों मील तक फैला, जलीय जीवों के लिए खतरा

निरीक्षण करने के बाद तेल रिसाव के तीन मुख्य कारणों का पता चला है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
संयुक्त अरब अमीरात में ईरान के साथ अमेरिका-इस्राइल संघर्ष के बीच, ओमान के मुसंदम शासन की सीमा के पास उत्तरी रास अल-खैमाह से खाड़ी में, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक मालवाहक जहाज दिखाई दे रहा है। रॉयटर्स फाइल फोटो
Advertisement

Mexico Oil Spill : मेक्सिको की खाड़ी में मार्च की शुरुआत में हुआ तेल रिसाव 600 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैल गया, जिसमें सात प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र भी शामिल हैं। मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि यह रिसाव एक अज्ञात जहाज और दो प्राकृतिक रिसाव स्रोतों से हुआ है।

हालांकि, अधिकारियों ने पूर्वी राज्य वेराक्रूज के तट के पास हुए रिसाव से गंभीर पर्यावरणीय क्षति की आशंका से इनकार किया है। प्रारंभिक जांच के निष्कर्ष बृहस्पतिवार जारी किए गए। नौसेना सचिव एडमिरल रेयमंडो मोरालेस ने बताया कि उपग्रह चित्रों और क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद तेल रिसाव के तीन मुख्य कारणों का पता चला है।

Advertisement

वहीं पर्यावरण सचिव एलीसिया बार्सेना ने कहा कि रिसाव से वेराक्रूज और ताबास्को के सात प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। न ''हमने कोई गंभीर पर्यावरणीय क्षति नहीं पाई है। पर्यावरण अधिकारियों का कहना है कि तेल रिसाव से छह प्रजातियों के जीव प्रभावित हुए हैं, जिनमें समुद्री कछुए, पक्षी और मछलियां शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement
×