Massive Job Losses: जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन में बड़े पैमाने पर छंटनी, 50 हजार नौकरियां होंगी कम
Massive Job Losses: जर्मनी के वाहन विनिर्माता समूह फॉक्सवैगन के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को व्यापक स्तर पर लागत कटौती योजना को मंजूरी दी। योजना के तहत कंपनी में 50,000 नौकरियों में कमी की जाएगी, वाहन के मॉडल की संख्या...
Advertisement
Massive Job Losses: जर्मनी के वाहन विनिर्माता समूह फॉक्सवैगन के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को व्यापक स्तर पर लागत कटौती योजना को मंजूरी दी।
योजना के तहत कंपनी में 50,000 नौकरियों में कमी की जाएगी, वाहन के मॉडल की संख्या आधी की जाएगी और जर्मनी के चार संयंत्रों में वाहन उत्पादन बंद किया जाएगा। पहले से तय 50 हजार नौकरियों में कटौती के अलावा इस योजना से कंपनी में कुल एक लाख पद कम हो जाएंगे।
Advertisement
फॉक्सवैगन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ओलिवर ब्लूम द्वारा पेश की गई इस योजना का उद्देश्य चीन से मिल रही कम लागत वाली प्रतिस्पर्धा और अमेरिकी शुल्क से पैदा हो रही चुनौतियों का मुकाबला करना है। योजना को कंपनी के कर्मचारी प्रतिनिधियों और प्रांतीय सरकार के विरोध के बावजूद मंजूरी मिली। प्रांतीय सरकार की कंपनी में हिस्सेदारी है।
Advertisement
Advertisement
×

