Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

केविन वार्श होंगे फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर केविन वार्श को अमेरिकी केंद्रीय बैंक का अगला चेयरमैन नामित करने की घोषणा की। अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से इस नामांकन की मंजूरी मिल जाने की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
केविन वार्श। -रॉयटर्स (फाइल फोटो)
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर केविन वार्श को अमेरिकी केंद्रीय बैंक का अगला चेयरमैन नामित करने की घोषणा की। अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से इस नामांकन की मंजूरी मिल जाने की स्थिति में 55 वर्षीय वार्श पद संभाल लेंगे। मौजूदा चेयरमैन जेरोम पावेल का कार्यकाल मई में समाप्त होने वाला है।

वार्श 2006 से 2011 तक फेड रिजर्व के शासकीय मंडल में शामिल थे और 35 वर्ष की उम्र में इस पद पर नियुक्त होने वाले सबसे युवा गवर्नर बने थे। वार्श इस समय दक्षिणपंथी रुझान वाले हूवर इंस्टिट्यूशन में फेलो हैं और स्टैनफोर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ाते हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, वार्श की नियुक्ति फेडरल रिजर्व की नीतिगत स्वतंत्रता को लेकर बहस को तेज कर सकती है। ट्रंप लंबे समय से ब्याज दरों में तेज कटौती की वकालत करते रहे हैं और उन्होंने मौजूदा चेयरमैन पावेल की आलोचना भी की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×