Israel-Lebanon ceasefire : लेबनान के साथ तनाव कम करने की कोशिश, नेतन्याहू बोले- 10 दिन का युद्धविराम मंजूर
नेतन्याहू ने सीजफायर पर दी सहमति
Advertisement
Israel-Lebanon ceasefire : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 10 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज घोषणा की कि इजराइल और लेबनान 10 दिनों के संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। यह घोषणा वाशिंगटन में दशकों बाद दोनों देशों के बीच पहली सीधी राजनयिक वार्ता के दो दिन बाद हुई है।
Advertisement
ट्रंप ने कहा कि यह संघर्षविराम पूर्वी समयानुसार आज शाम पांच बजे से शुरू होगा। यह संघर्षविराम लेबनान में इजराइल और ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्ला के बीच एक महीने से अधिक समय से जारी लड़ाई के बाद हुआ है। लेबनान ने इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच लड़ाई रोकने के लिए आगे की बातचीत से पहले संघर्षविराम पर जोर दिया है।
Advertisement
Advertisement
×

