Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-US-Israel Conflict : पाकिस्तानी पोत को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की दी गई अनुमति, पहले नहीं मिली थी इजाजत

पोत के कप्तान अब कुवैत और दास द्वीप की ओर रवाना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पाकिस्तान के दो व्यापारिक पोतों को सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात जाने की अनुमति दे दी गई, जबकि पहले उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी। 'पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन' के ये दोनों व्यापारिक जहाज (शालीमार और खैरपुर) ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद फारस की खाड़ी में जाने वाले पहले पाकिस्तानी जहाज हैं।

पीएनएससी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को ईरानी अधिकारियों ने इन दोनों पोतों को रोक दिया था और उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य से लौट जाने को कहा था। उन्होंने कहा, ''लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके फारस की खाड़ी में जाने की अनुमति मिल गई।'' पोत के कप्तान (आसिफ और शाहीन) अब कुवैत और दास द्वीप की ओर रवाना हो चुके हैं, जहां से वे लाखों लीटर डीजल और कच्चा तेल लेकर लौटेंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×