Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Iran Tanker Explosion : पहले कारों को मारी टक्कर, फिर टैंकर में हुआ भयानक विस्फोट; 11 की मौत

पुलिस थाने के नजदीक टैंकर ने कई कारों को टक्कर मार दी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Iran Tanker Explosion : पश्चिमी ईरान में एक ईंधन टैंकर में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने शनिवार देर रात बताया कि कुर्द शहर सनंदाज के पास एक यातायात पुलिस थाने के नजदीक टैंकर ने कई कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद उसमें आग लग गई।

रिपोर्ट में हादसे की वजह टैंकर की ब्रेक प्रणाली में खराबी बताई गई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सनंदाज में 2018 में ईंधन टैंकर और अंतरशहरी यात्री बस के बीच हुई इसी तरह की सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं चार अन्य घायल हुए थे।

Advertisement

ईरान में हर साल सड़क और यातायात दुर्घटनाओं में 17,000 से अधिक लोगों की मौत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन हादसों में बड़ी संख्या में मौतों की वजह असुरक्षित वाहन, यातायात नियमों की अनदेखी और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाएं हैं।

Advertisement

Advertisement
×