Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran Protests : इंटरनेट ठप, लेकिन संपर्क जारी... विरोध प्रदर्शनों के बीच विदेशों में कुछ फोन कर पाए ईरानी नागरिक

ट्रंप का कहना है कि धमकी के बाद ईरान वाशिंगटन से बातचीत के लिए तैयार है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Iran Protests : ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के तहत इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय कॉल सेवा बाधित कर दी गई थीं, लेकिन मंगलवार को देश के लोग मोबाइल फोन से विदेशों में कुछ फोन कर पाए।

तेहरान में कई लोग ‘एसोसिएटेड प्रेस' (एपी) को फोन करके वहां के एक पत्रकार से बात करने में सफल रहे, हालांकि दुबई स्थित ‘एपी ब्यूरो' उन नंबरों पर वापस कॉल नहीं कर पाया। विरोध प्रदर्शन तेज होने के बाद गत वीरवार को ईरान ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी थीं।

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर उनके प्रशासन को पता चलता है कि इस्लामी गणराज्य की सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक बल का प्रयोग कर रही है तो वह सैन्य कार्रवाई करेंगे।

Advertisement

ट्रंप का कहना है कि धमकी के बाद ईरान वाशिंगटन से बातचीत के लिए तैयार है। ईरान में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में कम से कम 646 लोग मारे गए हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने समाचार नेटवर्क ‘अल जजीरा' को सोमवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि वह अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के साथ लगातार संपर्क में हैं। अराघची ने कहा था कि विरोध प्रदर्शनों से पहले और बाद में भी संवाद जारी है।

Advertisement
×