Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Iran-Israel Conflict : तेल के जहाजों पर मंडराया खतरा, ईरान ने होर्मुज में ADNOC पोत पर किया हमला

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज पर हमला किया: संयुक्त अरब अमीरात

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फ़ोटो
Advertisement

Iran-Israel Conflict : संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने बताया कि अबू धाबी की सरकारी स्वामित्व वाली तेल एवं गैस कंपनी एडीएनओसी के एक पोत पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय हमला किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर किए जा रहे हमलों के तहत मिसाइल दागी। एडीएनओसी ने एक बयान में कहा कि शनिवार तड़के हुए हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

कंपनी ने बताया कि फरवरी में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से उसके एक दर्जन से अधिक पोतों पर जलडमरूमध्य से गुजरते समय मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए जा चुके हैं। कंपनी के अनुसार, इनमें एक चालक दल के सदस्य की मौत हुई और 20 अन्य घायल हो गए।

Advertisement

एडीएनओसी ने हमले की सटीक जगह या किसी तरह के नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। बाद में 'यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर' ने बताया कि ओमान के खसब शहर के पूर्व में एक पोत पर किसी मिसाइल से हमला हुआ, जिससे आग लग गई लेकिन आग को बुझा दिया गया।

Advertisement

सेंटर ने कहा कि पोत और उसके चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह वही घटना थी जिसमें एडीएनओसी का पोत शामिल था। जलडमरूमध्य के दूसरी ओर स्थित ईरान और ओमान जलमार्ग के प्रबंधन के लिए एक समझौते पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि युद्ध से पहले इस जलमार्ग को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग माना जाता था।

Advertisement
×