Iran-Israel Conflict : इजराइल का बड़ा हमला, ईरान के शीर्ष अधिकारी को मारने का किया दावा
ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया : इजराइल का दावा
Advertisement
Iran-Israel Conflict : इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को दावा किया कि सेना ने ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया है।
काट्ज ने इस कार्रवाई की घोषणा करते हुए कहा कि आज सभी मोर्चों पर बड़ी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इसका विस्तृत विवरण नहीं दिया। खतीब की मौत से पहले इजराइल ने शीर्ष ईरानी सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के बासिज बल के प्रमुख को मार गिराया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

